शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी हार्ट अटैक के शिकार हो गए हैं। उन्हें विगत दिवस सीने में दर्द के पश्चात आधीरात को जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्र्ती कराया गया था।
ईसीजी से स्पष्ट हुआ कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद पहले उन्हें ग्वालियर रैफर किया गया और ग्वालियर के पश्चात उन्हें दिल्ली रैफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत में सुधार हो रहा हैं।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्री रघुवंशी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।