पिटाई से बचने के लिए भागा तो कुएं में गिरने से हो गई मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम अकाझिरी के रास्ते में बीती रात्रि एक युवक की उस समय कुएं में गिरने से मौत हो गई जब दो मोटर साईकिल की टकराहट में हुए में संघर्ष में वह भाग रहा था।

मृतक दशरथ की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं और पुलिस घटना के लिए जि मेदार युवकों की तलाश कर रही हैं। जिन युवकों के भय से पीडि़त होकर दशरथ और सुरेन्द्र आदिवासी भागे थे उनका पता नहीं चल रहा हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवक दशरथ पुत्र अमृत लाल आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवासी इचौैनिया अपनी बाईक से मित्र सुरेन्द्र आदिवासी के साथ गांव से जा रहा था।

जहां राजेन्द्र गुप्ता के खेत के पास रात्रि करीब साढे आठ बजे सामने से आ रही एक बाईक ने उनकी मोटर साईकिल में टक्कर मार दी जिससे दशरथ और सुरेन्द्र घायल हो गए।  तभी दूसरी बाईक पर बैठे तीनों युवकों ने उतर कर उनकी पिटाई लगा दी।

युवकों की पिटाई से बचने के लिए दोनों घायल वहां से भागे तो श्री गुप्ता के खेत में स्थित कुएं में दशरथ जा गिरा वहीं उसका दूसरा साथी दूसरी दिशा से भागते हुए अपने गांव पहुंचा और उसने पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद पुलिस वहां पहुंची तो दशरथ का कोई पता नहीं पड़ा और आज सुबह उसका शव कुएं में पड़ा मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दी। उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को कुएं से निकालकर जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!