शहर में लग रही मनमोहक भगवान गणेश की झांकियां

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। इन दिनों गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। जहां भगवान गणेश की मनमोहक झांकियां लगी हुई है। जिन्हें देखने के लिए शहर वासी रात्रि में घरों से निकलते हैं जिस कारण रात्रि में चहल पहल बनी रहती है।

झांकियों के साथ-साथ गणेश पाण्डालों में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी समितियों द्वारा किया जा रहा हैं। वहीं धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। कल शनिवार होने के कारण मंदिरों के साथ-साथ गणेश पाण्डालों में सुन्दर काण्ड के आयोजन हुए। वहीं कई स्थानों पर भगवान लीलाओं की झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया।

शहर के कमलागंज में समिति द्वारा भगवान गणेश दस फिट ऊची प्रतिमाँ की झांकी लगाई गई। श्री गणेश के साथ-साथ रिद्धी सिद्धी और भगवान गणेश का वाहन मूशक भी उनके साथ मौजूद हैं। श्री गणेश की मूर्ति का रंग गोल्डन हैं। जिससे प्रतिमाँ स्वर्ण निर्र्मित प्रतीत हो रही हैं।

जिसे देखने के लिए भक्तों का तांता रात्रि में लगना शुरू हो रहा हैं। वहीं कलारवाग के राजा के नाम से भगवान गणेश का चतुभुर्ज स्वरूप स्थापित किया गया हैं। जो भक्तों का मन मोह रहा हैं।

वहीं महल कॉलोनी में कॉलोनी वासियों द्वारा भगवान की विशाल प्रतिमाँ स्थापित की गई है जहां प्रतिदिन कॉलोनी की महिलायें भजन गाकर भगवान की भक्ति तल्लीन हैं। माधव चौक पर माधव चौक के राजा की स्थापना स्थानीय दुकानदारों द्वारा की गई।

टेकरी पर टेकरी का राजा के दर्शन करने के लिए लोग बड़ी सं या में पहुंच रहे हैं। जहां समिति द्वारा पाण्डाल में विशेष लाईटिंग के साथ-साथ पाण्डाल को फूलों से सजाया गया हैं। जो भक्तों का मन मोह रहा हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!