शिवपुरी। बीती रात्रि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी निवास के पास एबी रोड़ नो एन्ट्री में घुसे एक ट्रक ने गणेश जी की झांकी देखकर लौट रहे बार्ईक सवार को रौंद दिया।
जिससे बाईक पर बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 8:45 बजे कमलागंज के रहने वाले दो युवक दीपक पुत्र बल्लू प्रजापति, अरूण पुत्र घनश्याम प्रजापति माधव चौक पर लगी गणेश जी की झांकी देखकर घर वापस लौट रहे थे।
जैसे ही वह लक्ष्मी निवास के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 2009 के चालक ने ट्रक को तेज व लापरवाही से चलाते हुए बाईक पर ट्रक चढ़ा दिया। जिससे बाईक चालक अरूण प्रजापति और पीछे बैठा दीपक प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकला। बताया जाता है कि ट्रक पर महावीर ट्रांसपोर्ट लिखा हुआ है। जिसे कोतवाली पुलिस ने जप्त कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।