शिवपुरी। पांच दिन पहले 15 सित बर को भौंती थाना क्षेत्र में रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका के साथ आरोपी युवक ने उस समय बलात्कार कर दिया था जब पीडि़ता अपने खेत जा रही थी।
पांच दिन पहले हुई इस घटना की रिपोर्ट प्रताडि़ता ने कल भौंती थाने में अपने पति के साथ पहुंचकर की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक संजू पुत्र सोवरन सिंह जाटव के विरूद्ध बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विमला (बदला हुआ नाम)ग्राम नीमचा में आंगनबाड़ी सहायिका विगत 15 सित बर को आंगनवाड़ी का काम खत्म कर दोपहर 3:30 बजे अपने खेत पर मूंगफली में पानी देने के लिए जा रही थी।
तभी आरोपी संजू पुत्र सोवरन सिंह जाटव निवासी नीमचा ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार कर दिया। घटना के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। जिस समय घटना घटित हुई उस समय पीडि़ता का पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था।
लेकिन कल जब वह वापस लौटा तो पीडि़ता ने उसे सारा घटनाक्रम में बताया जिसके बाद दोनों पति पत्नि थाने पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजू जाटव के खिलाफ धारा 376, 506 बी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।