भाजपा के संगठन चुनाव आम सहमति से होगें: जयसिंह कुशवाह

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव आम सहमति से कराये जाएंगे। किसी भी स्तर पर मतदान की नौबत नहीं आने दी जाए।

उक्त बात भाजपा जिला संगठन चुनाव हेतु नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी जयसिंह कुशवाह ने होटल सोनचिरैया में मंडल चुनाव अधिकारियों की बैठक के दौरान कहीं। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रेम सिंह पटेल भी उपस्थित थे।

मंडल चुनाव अधिकारियों की बैठक में सभी 15 मंडलों के चुनाव अधिकारी उपस्थित थे। जिनमें करैरा के लिए बीके गुप्ता, बामौर कला के लिए श्रीमती ऋतु जैन, खनियांधाना जयप्रकाश सोनी, करैरा जगराम सिंह यादव, दिनारा देवेन्द्र श्रीवास्तव,

नरवर जितेन्द्र जैन गोटू, शिवपुरी नगर प्रहलाद भारती, शिवपुरी ग्रामीण ओमी गुरू, पोहरी अरविन्द वेडर, बैराड़ रमेश खटीक, सतनवाड़ा अजय खैमरिया, कोलारस एलएन गुप्ता, बदरवास अजय जुनेजा एवं रन्नौद के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी रामस्वरूप रावत शामिल हैं।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुशवाह ने स्पष्ट किया कि संगठनात्मक चुनाव तीन स्तरों में होंगे। पहले स्तर में तीन, चार और पांच अक्टूबर को स्थानीय समिति के चुनाव कराये जायेंगे।

इसके बाद मंडल और फिर जिले के चुनाव होंगें तथा चुनाव प्रक्रिया नव बर अंत तक पूर्ण कर ली जाए। श्री कुशवाह ने कहा कि चुनाव अधिकारी 50 प्रतिशत मतदाताओं को  किसी एक नाम पर सहमत करें और आम सहमति से चुनाव करायें।

इससे स्पष्ट है कि जिले में भाजपा संगठन में उसी नेता और कार्यकर्ता का चुनाव होगा जिसके लिए पार्टी संगठन निर्देश देगा।

जिलाध्यक्ष रहेगा यथावत लेकिन मंडल अध्यक्ष बदले जायेंगे
सूत्र बताते हैं कि भाजपा में भले ही जिलाध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन और ओमप्रकाश खटीक अपनी ताजपोशी के लिए सक्रिय हों, लेकिन जिलाध्यक्ष पद पर सुशील रघुवंशी के यथावत रहने की उ मीद है। लेकिन सभी मंडल अध्यक्षों को बदला जायेगा।

जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उससे पता चलता है कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में शिवपुरी नगर और ग्रामीण में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की इच्छा से निर्वाचन होगा।

जबकि करैरा, पोहरी और पिछोर विधानसभा क्षेत्र में नरेन्द्र सिंह तोमर गुट का बोलबाला रहने की उ मीद हैं। जबकि कोलारस विधानसभा क्षेत्र में समन्वय से चुनाव होने की उ मीद है।

मंडल चुनाव अधिकारी कौन किस गुट का
मंडल चुनाव अधिकारियों की सूची देखने से स्पष्ट होता है कि शिवुपरी शहर में प्रहलाद भारती, ग्रामीण में ओमी गुरू, खोड़ में धैर्यवर्धन शर्मा और रन्नौद में रामस्वरूप रिझारी यशोधरा गुट के हैं।

जबकि सतनवाड़ा में अजय खैमरिया, खनियांधाना में जयप्रकाश सोनी, करैरा में जगराम सिंह, पोहरी में अरविन्द्र वेडर, बैराड़ में रमेश खटीक, दिनारा में देवेन्द्र श्रीवास्तव, नरवर जितेन्द्र जैन गोटू नरेन्द्र सिंह तोमर गुट के हैं।

इनमें से पूर्व विधायक रमेश खटीक का निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत से टाईअप हैं। इस कारण श्री खटीक को यशोधरा खैमे में होने के बाद भी नरेन्द्र सिंह तोमर गुट से जोड़कर देखा जा रहा हैं।

अध्यक्ष पद के महत्वाकांक्षी देवेन्द्र जैन यूं तो श्री तोमर गुट से जुड़े हैं, लेकिन उनके प्रति आस्थावान देवेन्द्र श्रीवास्तव दिनारा में, जितेन्द्र जैन गोटू नरवर में, अजय जुनेजा बदरवास में, श्रीमती ऋतु जैन बामौरकला में मंडल चुनाव अधिकारी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!