पोहरी। बैराड़ कस्बे के ग्राम पंचायत धौरिया के देव स्थान दूल्हादेव पर की चौखट पर विज्ञान भी घुटने टेक देता है। कहां जाता है कि किसी भी व्यक्ति को जहरीला सांप या कोई भी जहरीला जंतु काट ले तो वह दूल्हादेव के नाम की भभूत लगा ले वह व्यक्ति बिना किसी ईलाज के सही हो जाता है।
यह बात कहने में ही बडी अजीब है परन्तु सालो से इस ईलाके के सार्प के काटे जाने वाले मरीजो का ईलाज दूल्हादेव के नाम की भभूत ही कर रही है। इसी कारण इस क्षेत्र में दूल्हादेव की बडी ही मान्यता है।
प्रतिवर्ष की भांति ही सर्पदंश से पीडि़तो के लिये वरदान दूल्हादेव मंदिर पर मोरछट के दिन को लगने वाले मेले में शनिवार को सैकडो श्रृद्धालुओं की भीड उमडी।
मेले मे शामिल होने पहुचे सैकड़ो पीडितो के बंद बाबा दूल्हादेव भगत बादामीलाल धाकड ने बंध काटकर सर्पदंश बाधाओ से छुटकारा दिलाया। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगो ने प्रसाद लाभ लिया।
धौरिया गावं स्थित दूल्हादेव मंदिर पर सुबह से ही श्रृद्धालुओं का आना शुरू हो गया था जिसमें दूल्हादेव भक्त मंडल द्धारा भंडारे का आयोजन कर श्रृद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।