शिवपुरी। कोलारस क्षेंत्र में एक रिश्ते में बनाई गई युवती के साथ उसके मुॅहबोले दो भाईयो ने बीती रात गैंगरेप की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।
पुलिस ने इस मामले में दोनो युवको के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिर तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गुना में रहने वाले एक युवक की कोलारस के ग्राम सीरबांसखेड़ी में रहने वाले दो युवको रामसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह धाकड़ व दिलीप सिंह पुत्र मनीराम धाकड़ से मित्रता होने के साथ-साथ घनिष्ठ रिश्ते हो गए जिसमें दोनो युवको रामसिंह व दिलीप ने युवक की पुत्री को अपनी बहन बना लिया।
रामसिंह व दिलीप गुना में रहने वाले युवक व उसके परिवार जिसमें उसके दो बच्चें व तीसरी बालिक बेटी को लेकर अपने घर दिखाने के बहाने बीती रात गुना से इंटरसिटी ट्रेन से लेकर कोलारस आ गए
जहां वे युवक की बेटी को बाइक पर बैठा कर उसे घर छोडऩे की बात बोलकर ले गए जबकि युवक व उसके अन्य दो बच्चें रात भर स्टेशन पर ही बैठे रहे।
इधर रामसिंह व दिलीप युवती जो कि रिश्ते में उनकी बहन थी को लेकर शारदा साल्वेंट फैक्ट्री के पीछे ले गए जहां दोनो ने युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी आज सुबह पीडि़ता ने अपने पिता सहित पुलिस को बताई जिस पर से पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर एक आरोपी रामसिंह को गिर तार कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।