भागने से नही बल्कि हत्या कर कुए में फैकी थी जसरत की लाश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के अकाझिरी से सुबह एक खबर आ रही थी कि दो बाईके आपस में टकरा गई और बाईको सवारो में झगडा हो गया और पीटने से बचने के लिए एक युवक कुए में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।  लेकिन अब खबर आ रही है कि उक्त युवक की हत्या की है।

जानकारी के मुताबिक रन्नौद के इचौनिया निवासी जसरत(30) पुत्र इमरत लाल आदिवासी व उसका मित्र सुरेन्द्र आदिवासी निवासी इचौनिया दोनो बीती रात बाइक पर सवार होकर अकाझिरी से काम करके वापस अपने घर इचौनिया जा रहे थे।

इसी दौरान करीब 9 बजे अकाझिरी से एक किमी दूर निकलते ही सामने से आ रही बाइक से दोनो बाइक सवारो की बाइक भिड़ गई।

इस घटना के बाद दोनो आपस में उलझ गए और फिर सामने वाली बाइक पर सवार तीनो अज्ञात युवको ने पहले तो सुरेन्द्र की लाठियों से जमकर मारपीट की जिससे सुरेन्द्र बेहोश हो गया।

इसके बाद तीनो युवको ने जसरत को पकड़ लिया और फिर उसके साथ इस कदर मारपीट कर दी कि उसकी जान चली गई। बाद में तीनो ने मिलकर जसरत को पास स्थित कुएं में फैंक दिया।

घायल सुरेन्द्र को देर रात होश आया और वह अपने घर पहुंचा  और मामले की जानकारी परिजनो सहित जसरत के घरवालो को दी जिस पर से जशरत की तलाश की गई तो वह कुएं में मृत हालत में पड़ा मिला।

जिस पर से पुलिस को सूचना दी गई और घटनास्थल पर पहुंचे कोलारस एसडीओपी सीके आर्य व रन्नौद थाना प्रभारी डीएस जादौन ने कुएं में से मृतक के शव को निकलवाया तथा इस हत्या के मामले में पुलिस ने बाइक क्रंमाक एमपी 33 एमएफ 1598 पर सवार तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर गुना से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया जिसने भी मामले की बारीकी से पड़ताल की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!