दरोगा की दादागिरी: मेरे हिसाब से चलेगी बस, नही तो परमिट रद्द

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहरदा तिराहे पर चाय पीने के दौरान रन्नौद थाने में पदस्थ एक दरोगा से बस स्टॉफ व मालिक को बस जल्दी ले जाने की बोलना उस समय मंहगा पड़ गया जब बस आज दोपहर में देहरदा तिराहे पर खड़ी थी।और दरोगा ने खुद चाय पीने के लिए बस को करीब 20 मिनिट तक मौके पर खड़ा रखा।

इस मामले में जब बस मालिक ने दरोगा से जल्दी गाड़ी ले जाने की बात कही तो दरोगा उन पर भड़क गए और कहा कि बस तो मेरे हिसाब से चलेगी नही तो बस का परमिट रद्द करा दूंगा। इस पूरे मामले में पीडि़त बस मालिक ने एसपी से शिकायत करने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी से खनियाधाना जाने वाली रघुवंशी बस में आज दोपहर रन्नौद थाने में पदस्थ एएसआई एमके पाठक जा रहे थे।

बस देहरदा तिराहे पर रूकी जहां एएसआई पाठक चाय पीने लगे जिससे बस को देरी हो गई तो बस चालक व कंडक्टर ने दरोगा से जल्दी चलने की कहा तो दरोगा ने कहा कि मुझे चाय पीना है तु हे बड़ी जल्दी है ज्यादा जल्दी मत करो नही तो मैं यहां पर बस नही चलने दूंगा तु हारा परमिट निरस्त करा दूंगा।

इसी दौरान कहीं से बस मालिक शिवकुमार रघुवंशी भी मौके पर आ गए और जब उन्होने दरोगा से बात की तो दोनो के बीच कहासुनी हो गई।

इस पूरे मामले में जहां बस मालिक शिवकुमार ने एसपी से शिकायत करने की बात कही है वही एएसआई पाठक का कहना है कि बस शिवपुरी से ही लेट चली थी। बस स्टॉफ ने रोज की तरह आज भी देहरदा तिराहे पर बस को रोका था जहां मैं चाय पीने लगा।

इस पर से बस मालिक मौके पर आ गया और जबरन गाड़ी लेट होने के कारण स्टॉफ के साथ गाली-गलौच करने लगा और मैंने रोका तो बोलने लगा कि अब बस आगे नही जाएगी साथ ही मुझे से अपशब्द बोलने लगा।

इस पर केवल मैने यह कहा था कि रूट की बस है और इसमें सवारी बैठी है तो बस तो निर्धारित स्थान तक जाएगी और नही जाएगी तो बस का परमिट निरस्त हो जाएगा। मौके पर मौजूद सभी लोग व बस स्टॉफ गवाह है कि बस मालिक ने ही मेरे साथ अभ्रदता की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!