डेंगू के डंक में उलझता शिवपुरी शहर, एक की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। डेंगू का दंश झेल रहे शिवपुरी जिले के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। कल डेंगू से ग्रस्त एक बालक ने ग्वालियर में दम तोड़ दिया।

लेकिन इसके बाबजूद भी स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग सर्तक नहीं है। हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा 115 डेंगू के मरीज होने की पुष्टि की जिससे अंदाजा लगाया जाता है कि जिले में डेंगू का कहर बरपा हुआ है।

 खनियांधाना के रहने वाले अरिहंत उर्फ मिन्टू पुत्र प्रकाशचन्द्र गौतम उम्र 14 वर्ष को बुखार के कारण खनियांधाना से ग्वालियर उपचार के लिए ले जाया गया।

जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि उक्त बालक का कस्बे के एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया था। जिससे उसे आराम मिल गया।

लेकिन इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई जिस पर उसे ग्वालियर ले जाया गया जहां जांच में  डेंगू होने की पुष्टि हुई। जिसका इलाज किया गया।

लेकिन कल शनिवार सुबह 4 बजे उसकी मौैत हो गई। बालक की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट तो हुआ लेकिन इसके कोई उपाय नहीं किये जा रहे है। जिससे डेंगू  से बचाव हो सके।

लाखों की फॉग मशीन बनी शो पीस
नगर पालिका द्वारा मच्छरों को मारने की दृष्टि से फॉगमशीन की खरीदी की गई थी। जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ था, लेकिन आज जब फॉङ्क्षगग मशीन की जरूरत हैं तो वह सिर्फ शो पीस बनी हुई है।

शहर में इन दिनों डेंगू का कहर बरपा हुआ हैं। इसके बाबजूद भी उक्त मशीन से छिड़काव नहीं किया जा रहा हैं। ऐसी स्थिति में डेंगू दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा हैं।

वार्ड न बर 27 में डेंगू के सर्वाधिक मरीज
नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड न बर 27 से लेकर 10 और 14 न बर वार्ड में डेंगू के मरीज सर्वाधिक मिल रहे हैं। नगर पालिका और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से प्रति शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं।

लेकिन यह अभियान सिर्फ दिखावा   है। जिसकी पुष्टि डेंगू फैलने से हो गई। वार्ड न बर 27 में गंदगी का अ बार लगा हुआ हैं वहीं नालियां जाम हैं। वहीं आज तक वार्डों में डीडीटी पाउडर का छिड़काव तक नहीं किया गया है।

जिस कारण वहां मच्छर पनप रहे हैं। वहीं सूअर भी खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसी स्थिति में उक्त वार्ड में डेंगू का फैलाब बढ़ गया हैं। जिससे अभी तक सर्वाधिक मरीज वहां देखने को मिले हैं।  वार्ड न बर 27 के साथ-साथ नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में यही हालत निर्मित हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!