शिवपुरी। नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा स्वावल बन दौड़ का आयोजन सुबह 9 बजे तात्याटोपे प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ का समापन गांधी पार्क मैदान में किया गया।
नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के विभिन्न मंडलों के युवा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता के संदेश के लिए स्ववल बन दौड़े यह कार्यक्रम पूरे देश में राष्ट्री एकता के साथ-साथ लोगों में सदभाव बना रहे इसके लिए आयोजित किया गया हैं।
इसी कड़ी आज शिवपुरी में नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से मंडल के कार्यकर्ताओं दौड़ आयोजित की गई। इसी कड़ी में आज शिवपुरी में भी तात्याटोपे प्रांगण से पोहरी प्रहलाद भारती द्वारा युवाओं को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया।
इस अवसर प्रो. श्यामसुन्दर खण्डेलवाल भी उपस्थित थे। दौड़ में शामिल युवाओं एनएसएस के छात्र एवं छात्रायें सहित नेहरू युवा केन्द्र लेखापाल राजेन्द्र विजयवर्गी सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं संदीप, सुनील, सतेन्द्र रघुवंशी, तनुप्रिया परिहार, पूनम, प्रज्ञा गौतम, वीरेन्द्र रावत, रामधारी सहित सैकड़ों युवा शामिल थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।