शिवपुरी। शहर सहित जिले भर रमें डेंगू के मरीजों की हर रोज बढ रही तादाद के चलते संयुक्त संचालक मलेरिया द्वारा किए भ्रमण के बाद दी गई रिपोर्ट के आणार पर मप्र स्वास्थ्य संचालनालय ने जिला अस्पताल में पदस्थ 2 डॉक्टरो को सस्पैंड कर दिया।
बताया गया है कि काम में लापरवाही बरतने के आरोप में मेंडिकल विशेषज्ञ डॉ.पीएल गुप्ता सहित एपिडिमेयोलोजिस्ट आभा सहाय का सस्पैंड कर दिया। इस दौरान इनका मु यालय ग्वालियर बनाया गया।
ज्ञात रहे कि बीते 15 व 16 सितबंर को सयुक्त संचालक मलेरिया डॉ. मोहन सिंह ने शिवपुरी जिला अस्पताल सहित जिले के डेंगू प्रभावित क्षेत्रो का भ्रमण किया। इसके बाद डॉ.मोहन सिंह ने जो रिपोर्र्ट दी,उसमें बताया कि जिला अस्पताल में एलिजा किट व एनएस-1 किट मौजूद मिली।
लेकिन मेडिकल वार्ड प्रभारी डॉ.पीएल गुप्ता द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के विपरीत उदासीन रवैया अपनाते हुए जिला अस्पताल में भर्ती मरीजो को मेडिकल कॉलेज रैफर किया। साथ ही उन्होने पी-फार्म पर सूचना प्रेषित नही की।
डेंगू परीक्षण को रूटीन टेस्ट की तरह डॉ.गुप्ता के द्वारा किया गया। जिससे लैबोरेटरी के टेस्ट में एलाईजा की न्यून्ता की स्थिति स्प्ष्ट नही हो पाई पदीय दायित्व निर्वहन में लापरवाही मानते उन्है तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया गया।
इसी प्रकार संयुक्त संचालक ने एपिडिमेयोलोजिस्ट आभा सहाय से जब डेंगू की.
फोरकास्टिंग की जब जानकारी मांगी तो उनका कहना था कि मै यह काम नही देख रही। आभा को भी कार्य में लापरवाह मानते हुए तत्काल प्रभाव से संस्पैंड कर दिया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।