शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के श्मशान घाट के पीछे की ओर जंगल में एक पेड पर दो पूर्व की लटकती लाश मिली है। इस लाश की ऑखो और होठो को कीड़े खा चुके है।
जानकारी मिल रही है कि देहात थाना अतंर्गत शमशान घाट के पीछे एक युवक की लाश एक चिलोर के पेड़ पर लुंगी पर झुलती मिली।
बताया जा रहा है कि उक्त लाश को पेड से पुलिस टीम ने उतारा मृतक की तलाशी पर 430 रूपए उसकी जेब से मिले है। उक्त मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।
इस युवक की हत्या कर पेड़ से टांगा गया है या फिर युवक ने स्वंय को फांसी के फंदे पर टांगा है। अभी यह स्पष्ट नही हो सका है।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान स्पष्ट नही हो सकी है। पुलिस ने इस मामले मेें लाश को पोस्टमार्टम पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।