परिषद की बैठक में हंगामा: पार्षदो ने कहा ब्लैक लिस्टेड फर्म को क्यो दिया जा रहा है ठेका

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर की सड़कें सुधारने के लिए विवादित फर्म शिवम कंस्ट्रक्शन को ठेका दिए जाने और पीआईसी में अधिकार से अधिक राशि के कार्य मंजूरी करने के मसले पर सोमवार को नगरपालिका की बैठक में करीब ढाई घंटे हंगामा हुआ। इस दौरान बैठक दो बार रोकी भी, लेकिन दोनों मसलों पर सहमति नहीं बन पाई। 

पार्षदों फर्म को ठेका नहीं दिए जाने पर अडे थे। जबकि सीएमओ इस मामले को राज्य शासन के पास ले जाने की बात कह रहे थे। सहमति न बनने पर नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने तीन दिन बाद फि र से बैठक बुलाने की बात कही है। 

86 लाख रुपए की लागत से शहर की सड़कें सुधारने का काम नगरपालिका सीएमओ कमलेश शर्मा विवादित फ र्म शिवम कंस्ट्रक्शन को देने की तैयारी में हैं। सोमवार को इसी विषय से जुडे दो मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित की गई। लेकिन ढाई घंटे बैठक चलने के बाद भी कोई सहमति नहीं बन पाई।

बैठक में वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद आकाश शर्मा के साथ अन्य पार्षदों का कहना था कि जब शिवम कंस्ट्रक्शन को प्रेसीडेंट इन काउंसिल ने एक वर्ष पहले ही ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। 

इसके बाद 28 अगस्त को परिषद भी यह फ र्म ब्लैक लिस्टेड हो चुकी है तो उसके बाद इसे क्यों ठेका दिया जा रहा है, लेकिन सीएमओ का कहना था कि वे इस मामले को राज्य शासन की ओर ले जाएंगे। शासन जो निर्णय करेगा, उसे ठेका दिया जाएगा। 

इसे लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बैठक दो बार बीच में स्थगित भी की गई। लेकिन अंत तक कोई सहमति नहीं बन पाई। बैठक सुबह 11 बजे से दो बजे तक चली। नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने कहा कि तीन दिन बाद फिर बैठक बुलाई जाएगी। तभी कोई निर्णय लिया जा सकेगा। 

बदतमीजी से बात करते हैं सीएमओ 
बैठक में पार्षदों ने नगरपालिका कर्मचारियों और सीएमओ कमलेश शर्मा के खिलाफ भी जमकर गुस्सा निकाला। वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद लालजी कुशवाह ने कहा कि नगरपालिका के कर्मचारी अपने मोबाइल फोन बंद रखते हैं। जबकि सीएमओ बदतमीजी से बात करते हैं। 

इसके अलावा भी पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट का भी विषय उठाया। पार्षदों का कहना था कि जब डेढ महीने पहले स्ट्रीट लाइट के लिए टेंडर हो चुके हैं। कंपनी अब तक सप्लाई नहीं दे पा रही है तो उसे भी ब्लैक लिस्टेड क्यों नहीं किया जा रहा। 

शाम को क्यों बनाई जाती है आईडी 
बैठक में नगरपालिका में बनाई जा रही समग्र आईडी का मुद्दा वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद इस्माइल खान ने उठाया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलती है लेकिन आईडी बनाने का काम पांच बजे के बाद होता है। कर्मचारी जानबूझकर जनता को परेशान करने के लिए शाम के समय आईडी बनाते हैं। 

मूर्ति के मुद्दे पर सीएमओ चुप
बैठक में दो बत्ती चौराहा और तिकोनिया पार्क में मूर्ति लगाने का मुद्दा भी पार्षदों ने उठाया। पार्षदों का कहना था कि पिछली बैठक में सीएमओ ने आश्वासन दिया था कि 15 दिन में मूर्तियां लग जाएंगी। लेकिन अब तक नहीं लगी। इस सवाल पर सीएमओ चुप्पी साध गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!