शिवपुरी। अध्यापक संवर्ग की चल रही हड़ताल के बीच अपर मु य सचिव स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर हड़ताल पर रहने वाले अध्यापकों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ साथ कानूनी कार्यवाही करने को कहा है।
अपर मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती द्वारा जारी किए आदेश में कहा गया है कि आजाद अध्यापक संघ के बैनर तले अध्यापकों एवं संविदा शाला शिक्षकों द्वारा किए जा रहा धरना प्रदर्शन उचित नहीं है।
किसी भी शाला में अध्यापकोंए संविदा शाला शिक्षकों के आंदोलन के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित न होने पाए जो हड़ताल में शामिल हैं उनके विरुद्घ कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए तथा अनुपस्थित अवधि का वेतन भी भुगतान नहीं किया जाए।
जिन शिक्षकों को गिर तार किया जाकर भोपाल में छोड़ा गया है कि उनकी जानकारी आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा जिला कलेक्टरों को भेजी जा रही है। श्री मोहंती ने कहा है कि अध्यापक और संविदा शाला शिक्षकों के विरुद्घ कठोर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्यवाही कलेक्टर संस्थित करें तथा की गई कार्यवाही से शासन को तत्काल अवगत करायें।
जिला शिक्षा अधिकारी जीएस गिल ने यह आदेश सभी संकुल प्राचार्यों और बीईओ कार्यालयों को भेज दिया है।
बनने लगी है हडताली अध्यापको की सूची
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के बाद आज जिले भर के संकुलों में हड़ताली शिक्षकों की जानकारी तलब की गई है। इनकी सूचियां बनाकर शासन को भेजी जा रही हैं।
आज शिवपुरी बीईओ रोहणी अवस्थी ने विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया तो 8 शालायें पिछले कई दिनों से बंद पाई गईं। बंद शालाओं के संविदा शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित कर दी गई है।
लिखित विज्ञप्ति में दी गई जानकारी में बताया कि प्रावि गांगुली, प्रावि बंजारा बस्तीए गंगोरा, प्रावि महुआखेड़ा, हरिनगर, प्रावि अर्जुनगवां, ऊंचा मझेरा, लखनगवां, मावि हातौद शालायें बंद मिलीं।
वहीं प्रावि हातौद में संविदा शिक्षक पातीराम प्रजापति अनुपस्थित मिले, पिपरौनिया में आरिफ खान नदारद मिले, मावि करई में प्रधानाध्यापक हरिशंकर शर्मा उपस्थित मिले किन्तु अन्य स्टाफ हड़ताल पर पाया गया।
प्रावि कोटा धुवानी रेणू अवस्थीए राकेश ओझाए रेखा सेनए आशा परिहार, समीना हुसैन हड़ताल पर पाई गईं। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित कर दी गई है, तमाम शालाओं में मध्यान्ह भोजन वितरण भी नहीं पाया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।