शिवपुरी। करैरा अनुविभाग के अंतर्र्गत आने वाले सीहोर गांव में बीती रात्रि एक व्यक्ति को करंट लग जाने उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार फरियादी पुत्र आलोक सिंह ने सीहोर थाना पहुंचकर जानकारी दी कि उसकी माँ रति बाई पत्नि राधेलाल प्रजापति उम्र 55 साल अपने खेत पर काम कर रही थी तभी खेत में खुले पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गई जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।