शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र ग्राम करसेना में बहु ने अपने जेठ एवं ससुरा के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया हैं।
जानकारी के अनुसार फरियादी रानी पत्नि रामअवतार जाटव उम्र 28 वर्ष निवासी करसेना ने सुभाषपुरा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई हैं कि ससुर रामदयाल एवं जेठ बनबारी जाटव द्वारा मुझे बार-बार धमकाया जाता हैं।
शादी होने के बाद से ही वे मुझे दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे हैं और कहते हैं कि अपने पिता से एक लाख रूपए ला नहीं तो यहां से घर छोड़कर चली इस बात से तंग आकर महिला ने बीते रोज सुभाषपुरा थाना पहुंचकर अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी।
जिस पर से पुलिस ने आरोपी ससुर रामदयाल जाटव एवं जेठ बनबारी जाटव के खिलाफ धारा 498 ए ताहि. 3/4 दहेज प्रतिषेध का मामला दर्ज कर लिया हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।