रेडियेण्ट में हुआ भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी-संसार की बेहतर तामीर के लिए भगवान विश्वकर्मा का अनुकरण करना चाहिए। उद्गार रेडियेण्ट आई.टी.आई द्वारा आयोजित विश्वकर्मा जयंती अवसर पर मु य अतिथि नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने व्यक्त किये।

श्री कुशवाह ने कहा कि निर्माण से जुड़े श्रृमिकों एवं इंजीनियर्स को प्राचीन वास्तुकला से प्रेरणा लेना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शिवपुरी नगरपालिका के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार विश्वकर्मा जी ने सोने की लंका, इंद्रपुरी, देवताओ के भवन स्वर्गलोक का निर्माण  किया है।

रेडियेण्ट आई.टी.आई. प्राचार्य खुशी खान ने विश्वकर्मा जी के तकनीकि कौशल के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योगों के विकास से एक ओर- बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा मिलेगा वही देश आर्थिक रूप से सबल होगा। रेडियेण्ट ग्रुप की ओर से संचालक शाहिद खान ने स्वागत उद्बोधन दिया। आभार अखलाक खान ने व्यक्त किया।

ये हुए पुरूस्कृत
रेडियेण्ट आई.टी.आई में आयोजित विश्वकर्मा जयंति के मौके पर आयोजित भजन,गीत,नृत्य,नाटक प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरूष्कृत किया गया जिसमें गीत गायन-प्रतियोगिता में निकिता रावत नृत्य, जया सिकरवार,स्नेहा राठौर वन मिनिट गेम शो में  विनय शर्मा को पुरूष्कार दिए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन अपर्णा ढग़े ने किया।

पीजी कॉलेज में युवा उत्सव संपन्न
शिक्षा का सामान्य स्तर रखने वाले छात्र-छात्राएं भी विशिष्ट स्थान हासिल कर सकते हैं,बशर्तें वे आशावादी दृश्टिकोण लेकर आगे बढ़ें। क्योंकि कंप्युटर सॉ टवेयर के आविष्कारक बिल गेट्स समेत ऐसे कई विद्वान हैं जो साधारण पढ़े-लिखे होने के बावजूद शिखर पर पहुंचे।

उक्त विचार साहित्यकार प्रमोद भार्गव ने युवा महोत्सव के समापन समारोह में रखे। इस अवसर पर समर्थ अग्रवाल,अरुण अपेक्षित एवं केएल अदित्य ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन डॉ पद्मा षर्मा और आभार अतिथि विद्वान दिग्विजय सिंह ने किया।  
प्रतिभागी हुए पुरूस्कृत

उत्सव प्रभारी डॉ संध्या भार्गव ने विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुं सौ या शर्मा और अमित दुबे ने प्राप्त किए।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुं उर्मिला जाटव ने प्राप्त किया। पश्न-मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करने वाले छात्रों में उपेंद्र सिंह चहार,आदित्य श्रीवास्तव एवं नीलेष षर्मा रहे। चीत्र प्रतियोगिता में कुं षिवानी गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!