शिवपुरी। बैराड़ के ग्राम सुमेड़ में अपनी ससुराल में पत्नी को लेने आए एक आदिवासी युवक की बीती रात संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पत्नी अपने मायके से जाना नही चाहती थी जबकि पति उसे लेने आया था जिस पर से दोनो के बीच रात में कहासुनी हुई थी और आज सुबह वह मृत हालत में मिला।
युवक ने जहर खाकर खुदकुशी की है या फिर उसे जबरन जहर खिलाया गया है इसका अभी खुलासा नही हो पाया है वही पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक श्योपुर के मगरधा थाना क्षेंत्र के ग्राम शुक्रवारा में रहने वाला शिवकुमार(२२)पुत्र मुंशी आदिवासी बीती शाम अपनी पत्नी मीना को लेने के लिए बैराड़ के ग्राम सुमेड़ में आया था।
यहां उसने पत्नि से घर वापस चलने की बात कही लेकिन पत्नी ने जाने से मना कर दिया जिसके बाद शिवकुमार वहीं पर खाना खाकर सो गया।
लेकिन आज सुबह वह मृत हालत में मिला, उसका पूरा शरीर पीला पड़ चुका था जिससे लग रहा था कि उसने जहर खाया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।