बदहवास बुलेरो ने: बाईक कुचली, बैलगाड़ी पटकी, बक​रियों को रौंद डाला

0
पोहरी। छर्च थाने के अंतर्गत गल्थुनि छर्च मार्ग पर नशे में धुत्त होकर बुलैरो गाडी चालक ने पहले तो बाईक को उड़ाया और एक बैलगाडी को टक्कर मार दी और राह में चर रही 3 बकरीयो को रौदं दिया और और फिर बुलैरो को एक नाले में पटक दिया।

जानकारी के अनुसार हेमजी पुत्र नलेन्द्र ठाकुर ने आज दिन में दारू का नशा कर लिया और अपनी बुलैरो गाडी से गल्थुनि छर्च रोड पर ग्राम पूरा के पास लहराते हुए गाड़ी चलाते हुए एक बाईक का उड़ा दिया। इससे 3 बाईक सवार घायल को गए।

बाईक सवार को उड़ाने के बाद बुलैरो चालक ने भागने के चक्कर मेें एक बैलगाडी में टक्कर मारी दी जिससे बैलगाड़ी टूट गई और बैलो को भी गंभीर चोटे आई है इसके बाद नशे में धुत्त होकर राह मे चर रही बकरीयों को भी रौंद दिया और फिर   बुलैरो लहराते हुए एक नाले में गिर गई।

ग्रामीणो ने इस नशेड़ी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। और घायलो को तत्काल पोहरी अस्पताल रैफर कर दिया। बताया गया है कि इस हादसे में लठ्ठु पुत्र पुरषोतम ओझा 30 वर्ष,बबलु  पुत्र लठ्ठु ओझा और नरोत्तम पुत्र जीवनलाल ओझा घायल हुए है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!