शिवपुरी। माता पिता की मौत के बाद 13 वर्षीय मासूम रीना को आसर देने वाले चाचा-चाची और बुआ ने अपने पुरानी शिवपुरी स्थित कोठे पर जबरियां वैश्यावृति में धकेल दिया।
बताया गया है कि पिहले 8 साल से रीना से जबरिया वैश्यावृति कराई जा रही थी अपनो से परेशान होकर कल रीना ने देहात थाने में जाकर शरण ली और पुलिस को पूरा वृंतात बताया कि कैसे रिश्तेदारो ने उससे 13 वर्ष की उम्र से धंधा कराया गया।
जिस पर पुलिस ने रीना के चाचा राजकुमार बेडिय़ा, चाची किरण बेडिय़ा और बुआ मुमताज बेडिय़ा के विरूद्ध भादवि की धारा 370 क, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। लेकिन अभी किसी भी आरोपी की गिर तारी नहीं हो सकी हैं।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के टोरिया में विष्णु बेडिय़ा की सुपुत्री रीना पर उस समय दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा जब उसके माता और पिता दोनों चल बसे।
इसके बाद रीना के चाचा-चाची और बुआ उसकी देखभाल करने की बात कह कर उसे पुरानी शिवपुरी के अपने घर कटरा मोहल्ला में ले आये। जहां बुआ ने अपने कोठे में रीना को बसा लिया।
इसके बाद उससे उसकी बिना इच्छा के देह व्यापार कराना शुरू कर दिया और जब रीना इसका विरोध करती तो मुमताज उसे मारती पीटती तथा जान से मारने की धमकी देती। इसी बीच बताया जाता है कि रीना को किसी से प्यार हो गया और वह उसके साथ घर गृहस्थी बसाने के सपने देखने लगी।
इसके बाद उसके विरोध के स्वर बढ़ गए इसी के साथ उस पर बुआ के जुल्मों का सिलसिला भी बढ़ गया। इससे परेशान होकर कल रीना देहात थाने जा पहुंची और उसने अपनी पूरी व्यथा पुलिस को बखान कर दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।