नबालिग के साथ रास्ता रोककर किया बलात्कार

0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नगरेला में दो माह पूर्व एक नाबालिग लड़की का रास्ता रोक कर गांव के एक युवक ने बलात्कार  कर दिया पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नगरेला निवासी एक 13 वर्षीय लड़की अपने दादाजी को खाना देने दांगीपुरा जाती थी दो माह पूर्व भी वह जब अपने दादा को खाना देने जा रही थी, तभी रास्ते में नगरेला निवासी विनोद सेन ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ बलात्कार कर दिया।

लड़के ने किसी को घटना की जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली लड़की ने डर के कारण किसी को घटना की कोई जानकारी नहीं दी।

जब परिवार वालों को किसी तरह यह बात पता चली उन्होंने लडकी के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई शिकायत के आधार पर आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!