भ्रष्टाचार को मिटाने चलाया भारत बचाओ आन्दोलन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी-भ्रष्टाचार के दंश से आमजन को जागरूक करने और उन्हें इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोलारस तहसील के ग्राम ढोडय़ाई निवासी चिमन सिंह खंगार द्वारा भारत बचाओ आन्दोलन चलाया जा रहा है। इस आन्दोलन के माध्यम से ग्राम-ग्राम पैदल भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे है तो वहीं जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले भ्रष्टाचार को बताकर भारत को बचाने के लिए आन्दोलन करने का अनुरोध करते रहते है। 

इस बारे में समाजसेवी चिमन सिंह खंगार बताते हैं कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश की आजादी के बाद से ही जनता धीरे-धीरे राजनैतिकों व शासकीय अधिकारियों के चंगुल में फंसती जा रही है। आज विकास के साथ-साथ भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है। प्रत्येक भारवासी इसकी गिर त में आ गया है गांवों में भूमिहीनों को नाम मात्र भूमि आवंटित की गई है। 

भूमिहीन बंधुआ मजदूरी करने को विवश है इधर राष्ट्रीय वन सुरक्षा कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सरेआम वन भूमि से पेड़ काटे जा रहे है साथ ही वन भूमि पर खेती की जा रही है। प्रत्येक विकासात्मक हितकारी योजना में भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है। इसके लिए भारत बचाओ आन्दोलन प्रत्येक भारतवासी को चलाना होगा तभी हमारे भारत का संपूर्ण विकास हो सकेगा। इसी तरह की जनचेतना का कार्य चिमन सिंह खंगार द्वारा किया जा रहा है जिसके चलते हजारों ग्रामीणजन इस आन्दोलन से जुडऩे लगे है। कोलारस के समीप स्थित ग्राम ढोडय़ाई के इस जागरूक समाजसेवी के साथ अब अनेकों ग्रामीण इस आन्दोलन में शामिल होकर जागरूक हो रहे है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!