आप का सदस्यता अभियान प्रारंभ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- आम आदमी के साथ जुड़कर उनके हक को दिलाने के लिए अब आम आदमी पार्टी संगठन मजबूती को लेकर कार्य कर रही है। इस संबंध में आप कार्यकर्ता एड.पीयूष शर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन मजबूती के लिए आप का सदस्यता अभियान प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देशन में प्रारंभ किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी को गतिशीलता देने का कार्य किया जाएगा। इस सदस्यता अभियान से संपूर्ण जिले को जोड़ा जाएगा जहां विभिन्न तहसीलों, ब्लॉकों पर पहुंचकर आप कार्यकर्ता को सदस्यता दिलाई जाएगी। 

एड.पीयूष शर्मा ने बताया कि आप पार्टी से जुडऩे के लिए इस सदस्यता अभियान में सदस्य को अपने वार्ड, ग्राम का निवासी होना अनिवार्य है इसके अलावा सदसस्तयता फार्म में सदस्य को अपना नाम, वार्ड क्रं./ग्रापं का नाम, तहसील और मोबाईल क्रमांक अंकित करना आवश्यक है। श्री शर्मा के अनुसार आम आदमी पार्टी जनता से जुड़ी हर समस्या में जिले, प्रदेश और देश में जनता के साथ हैं और आप सभी की परेशानियों को कंधे से कंधा मिलाकर सुख दु: ा में साथ निभा रही है। 

सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, निक मेपन और अन्याय के खिलाफ हम हर कदम पर जनता के साथ रहेंगें यही व्यवस्था परिवर्तन का हमारा उद्देश्य है। इसके अलावा हम सदस्यता के साथ जुडऩे वाले स मानीय आप कार्यकर्ताओं से और शिवपुरी के जि मेदार जिलेवासियों से भी अपेक्षा करेंगें कि वह जिले के विकास में अपनी सलाह-मशविरा व विचार व्यक्त करें ताकि स ाी मिलकर इस ओर काम कर सकें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!