संघ प्रशिक्षण वर्ग: अखण्ड भारत की संकल्पना 2025 तक होगी पूरी:दुबे

0
शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय विभागीय प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग का समापन शाखा नगर दर्र्शन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवकों द्वारा गीत, समता, योग, दंड़ एवं घोष का मनमोहक प्रदर्शन किया गया।

समापन कार्यक्रम में मु य वक्ता के रूप में उपस्थित विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के सचिव सर्वशिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी शिरोमणी दुबे ने कहा कि भारत भूमि देव, पुण्य, मोक्ष भूमि हैं। यहां देवता भी जन्म लेने के लिए आते हैं।

ऐसी भूमि पर हमें जन्म लेने का गौरव प्राप्त हुआ हैं। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के लोग कुछ नहीं जानते थे तब भारत भूमि संस्कारों की दृष्टि से संपन्न थी। लेकिन समय के साथ आये राष्ट्रभाव की कमी के चलते यहां मुगलों का साम्राज्य स्थापित हुआ।

उन्होंने कहा कि  भारत के वैभव शाली परंपरा और संस्कारों को तोडऩे के लिए कुचक्र चलाये गए। लेकिन वह भारत वासियों के मन से इन परंपराओं को तोड़ नहीं सके। 90 साल की कड़ी मेहनत के बाद लाखों राष्ट्र भक्तों ने शहीद होकर भारत माता को गुलामियों की बेडिय़ों से निकाल कर स्वतंत्र कराया।

लेकिन सात लोगों के पाप के कारण अखण्ड भारत की संकल्पना को पूरा नहीं कर सके। परन्तु उन्हें विश्वास हैं कि 2025 में भारत पुन: अपने अखण्ड भारत के वैभव को पूर्ण करेगा। इस कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लाखों लाख स्वयंसेवक लगे हुए हैं।

कार्यक्रम में अध्यक्षता के रूप में मौजूद सिविल सर्जन डॉ. गोविन्द सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि संघ की शाखा में आने वाला स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ गौरवशाली परंपरा और संस्कारों से युक्त होकर समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्वयंसेवकों से आग्रह किया की वह यहां ऊर्जा लेने के बाद राष्ट्र और समाज कार्य में लगेंगे। ऐसा उन्हें विश्वास हैं। इस अवसर पर संघ के विभाग संघ चालक देवेन्द्र सिंह कुशवाह ने वृत निवेदन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतिवर्ष नवागंतुक स्वयंसेवकों के लिए सात दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता हैं।

इसीक्रम में शिवपुरी-श्योपुर, पिछोर जिले का प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया था। शिविर में 84 प्रशिक्षणार्थी स्वयंसेवकों ने सात दिन कड़ी मेहनत के बाद प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसका समापन शाखा नगर दर्शन के साथ गत दिवस संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी, स्वयंसेवक व सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!