घर में घुसा पूरा परिवार अकेली महिला को पीटा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस थाना सुभाषपुरा में एक महिला के साथ उसके ही पड़ौस में रहने वाले कुछ लोगों ने घर में घुसकर रंजिशन मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।

वहीं पुलिस अपने पति के साथ पुलिस थाना सुभाषपुरा पहुंची और पूरे मामला का वाक्या कह सुनाया जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार महिला धनवती पत्नि रामदिनेश धाकड़ निवासी धौलागढ़ के साथ उसके ही पड़ौस में रहने वाले विनोद, भोले, भरत, कमल शर्मा निवासी धौलागढ़ ने गत दिवस घर में घुसकर रंजिशन विवाद रखते हुए मारपीट कर दी।

घटना के समय चूंकि महिला का पति मौजूद नहीं था और आरोपियों ने एक राय होकर महिला के साथ मारपीट कर मौके से भाग खड़े हुए, बाद में गाली-गलौज करते हुए महिला धनवती को जान से मारने की धमकी भी आरोपीगण दे गए।

 अपने साथ हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट महिला ने पति के आने के बाद पुलिस थाना सुभाषपुरा में की। जहां पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा २९४,३२३,५०६,३४ ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!