आधीरात को घर में घुसा युवक, महिला से कीं अश्लील हरकतें

शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना के ग्राम बहंगवा में एक महिला को अकेला पाकर ग्राम के ही युवक की नीयत महिला पर डोल गई और रात्रि लगभग 12 बजे वह महिला के घर में घुस गया और अश्लील छेडख़ानी शुरू कर दी।

जिस पर महिला ने विरोध किया और चीखी तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम बहंगवा निवासी रूबी (परिवर्तित नाम)उम्र 25 वर्ष का पति रमेश(परिवर्तित नाम)प्रजापति अपने खेतों पर काम करने गया हुआ था। इसी बीच वह रात में खेत पर ही रूक गया और घर में रूबी अकेली थी।

जिस पर ग्राम के युवक कप्तान सिंह प्रजापति की बुरी नजर गढ़ गई और रात में लगभग 12 बजे कप्तान- रूबी के घर में घुस गया और उसके साथ अश£ील छेडख़ानी शुरू कर दी। जिस पर महिला ने इसका विरोध किया और चीखने चिल्लाने लगी, यह शोर अन्य लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ।

बाद में रूबी ने पति के आने पर पूरा किस्सा उसे सुनाया और अपने पति के साथ पुलिस थाना सीहोर पहुंचकर आरोपी कप्तान के विरूद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354,323 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।