2 लाख रूपए मायके से न लाने पर अलका को पति ने पिलाया ऑलआउट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने एक महिला को 2 लाख रूपए दहेज में न लाने के लिए प्रताडित करने व उसे ऑलआउट  पिलाकर मारने की कोशिश करने वाले ससुरालियों पर हत्या के प्रयास व दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार झांसी में रहने वाली अलका पुत्री अशोक हयारण की शादी करैरा निवासी दीपक ताम्रकार के साथ 28 जनवरी 2014 को हुई थी। शादी के बाद से ही दीपक व उसके परिजन अलका को दहेज में 2 लाख रूपए की मांग करने लगे।

लेकिन अलका ससुरालीजनों की यह मांग पूरी नही कर सकी। इसी के चलते दिपक व उसके पिता मोहनलाल,मां रेखा,बहन शिवा,देवर गोलू ने 9 जुलाई की रात अलका को जान से मारने के उद्देश्य से ऑलऑऊट पिला दिया।

अलका को गंभीर हालत में उपचार के लिए झांसी ले जाया गया जहां उसका उपचार हुआ। अलका के पिता अशोक ने झांसी की कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

झांसी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जीरो पर कार्यवाही करते हुए मामला करैरा पुलिस को सोप दिया और करैरा पुलिस ने अलका की हत्या करने के प्रयास और दहेज एक्ट का मामला ससुरालियों पर दर्ज कर लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!