बैराड के जंगलो से चरवाहे सहित 12 भैसों का हांक ले गए डकैत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड थानांतर्गत ग्राम केमई के जंगल में भैंसें चराने गए एक चरवाहे को चार अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बना लिया वह उसकी भैसें भी हांक ले गए, पुलिस ने चरवाहे के रिहा होकर वापस लौटने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

ग्राम केमई निवासी कल्ला पुत्र रामजी राठौर 3 अगस्त को अपनी भैसें चराने के लिए जंगल में गया था दोपहर करीब डेढ बजे चार अज्ञात बदमाश हाथों में हथियार और लाठियां लेकर वहां आ धमके बदमाशों ने कल्ला राठौर की मारपीट कर उसको बंधक बना लिया बाद में उसे अपने साथ जंगल में ले गए ।

बदमाश कल्ला की 12 भैसों को भी अपने साथ हांक कर ले गए कल्ला के अनुसार बदमाशों ने देर शाम उसे घनघोर जंगल में छोड दिया वह किसी तरह भटकते भटकते जंगल से बाहर आया और रात के समय भिलौडी गांव में पहुंचा।

कल्ला राठौर ने गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां रात गुजारी तथा मंगलवार को थाने पहुंच कर मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई पुलिस ने पूरे मामले की तस्दीक करने के बाद देर रात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बदमाशों द्वारा लगातार घटित की जा रही इस तरह की वारदातों से दहशत की स्थिति निर्मित हो गई है ग्रामीण का कहना है कि वह अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं वह अपने मवेशियों को लेकर जंगल में जाने से भी डर रहे हैं।

लेकिन उन्हें इसके बावजूद मजबूरन जंगल में जाना पडता है और वे घटनाओं का शिकार हो जाते है।

चरवाहे की मारपीट कर चार बदमाश उसकी भैसें हांक कर ले गए हैं बदमाशों की तलाश में हमने टीम भेजी है जल्द ही भैसों का सुराग लगा लिया जाएग।
धर्मेन्द्र सिंह तोमर, टीआई बैराड

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!