महिला को गोली मारकर हत्या करने वाले युवक को आजीवन कारावास

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला सत्र न्यायाधीश अंजुली पॉलो ने एक महिला को गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी युवक को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 5 हजार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अर्थदंड जमा नक रने पर आरोपी को एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा मामले की पैरवी शासकीय अभिभाषक मदन बिहारी श्रीवास्तव ने की

बताया जा रहा है कि मृतका के पति की मौत के बाद से आरोपी महिला को अपने साथ जबरन रखना चाहता था,लेकिन महिला इसके लिए तैयार नही थी।

अभियोजन के मुताबिक बैराड के ग्राम धींगपुर में रहने वाली महिला श्रीवती धाकड उम्र 35 वर्ष के पति की मौत हो जाने के बाद श्रीवती ने शिवपुरी के नबाब साहब रोड पर एक मकान बनवा लिया था और वह उसमें निवास करने लगी थी।

इधर उसके गांव में रहने वाला गोपाल उम्र 45 वर्ष पुत्र रामचरण धाकड शिवपुरी आया और महिला श्रीवती पर जबरन दबाब डालने लगा कि वह उसके साथ रहने लगे। इसी बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी गोपाल ने श्रीवती को कट्टे से गोली मार कर हत्या कर दी।

 इस मामले में पुलिस ने आरोपी को मौके से ही कट्टे के साथ गिर तार कर लिया और मामला दर्ज कर  चालन दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था। मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को जिला सत्र न्यायाधीश ने आरोपी युवक को दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास व 5 हजार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!