शिवपुरी। बैराड़ और छर्च थाना क्षेत्र में गंभीर मामलों में फरार एक इनामी बदमाश को कल पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उक्त बदमाश पर बैराड़ में डकैती का मामला दर्ज था, वहीं छर्च में अपहरण कर हत्या करने का प्रयास का मामला पंजीबद्ध था।
इन दोनों मामलों में आरोपी मुकेश पुत्र मोहर सिंह यादव उम्र 30 वर्ष निवासी सिंघई सहसराम थाना गसवानी पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था। 2012 में उक्त आरोपी पर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था
जिसे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुर्रेशी के निर्देश पर बैराड टीआई धर्मेन्द्र सिंह तोमर के विशेष प्रयासों से भैरोना में स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिर तार कर लिया है। आरोपी को पकडऩे में टीआई श्री तोमर के साथ उनके थाने के बल का विशेष योगदान रहा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।