शिवपुरी। पुलिस थाना खनियाधाना क्षेत्र में एक नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसी के ग्राम के एक युवक ने बुरी नीयत से छेडख़ानी कर दी। जब नाबालिग युवती ने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी युवक मौके से भाग खड़ा हुआ।
अपने साथ हुई 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने पूरे मामले की शिकायत परिजनों से की और परिजनों ने पुलिस थाना खनियाधाना में आरोपी युवक के विरूद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने नाबालिग युवती के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के विरूद्ध धारा 456,354,506 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज खनियाधाना पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम चॉंदनीचौक में निवासरत मोह मद लाईक खां पुत्र नसीर खां उम्र 58 वर्ष की नाबालिग पुत्री शायरा(परिवर्तित नाम)उम्र 17 वर्ष बीते रोज घर में अकेली थी।
शायरा के पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे इसी बीच खनियाधाना के ही ग्राम ढिमरायाना मोहल्ला निवासी गिल्लु पुत्र सरतार अहमद ने कुशमना को घर में अकेला पाकर उसके साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ कर दी। जब इस नाबालिग युवती ने गिल्लू की छेडख़ानी का विरोध किया तो वह और ज्यादा युवती को दबाने का प्रयास करने लगा लेकिन युवती नहीं मानी और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया, यह शोर सुन गिल्लू मौका पाकर वहां से भाग गया।
देर शाम जब युवती के पिता ने घर में प्रवेश किया तो उसने अपने साथ हुई दिन भर की घटना का ब्यौरा बताया। जिस पर पिता के साथ नाबालिग युवती ने आरोपी युवक गिल्लू के विरूद्ध छेडख़ानी का मामला पुलिस थाना खनियाधाना में दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।