शिवपुरी। थाना देहात क्षेत्र में गुरूनानक स्कूल के निकट एक युवक का रास्ता रोककर उसके साथ विवाद व मारपीट और गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीडि़त युवक ने अपने साथ हुई घटना को लेकर आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना देहात में मामला पंजीबद्ध कराया है।
पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपीयों के विरूद्ध धारा 294,323,506,34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के वेंकटेश पुत्र दौसा गौड़ा निवासी तेलंगाना हाल निवासी राघवेन्द्र नगर जब अपने किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था कि तभी उसे बीच रास्ते में बॉबी मिश्रा निवासी ग्वालियर व दामोदर गौड़ निवासी बैराढ़ ने वेंकटेश को कॉलोनी में घुसने से पहले ही गुरूनानक स्कूल के निकट रोक लिया और उससे मुंंहवाद करने लगे।
इस मुंहवाद के बाद विवाद बढ़ गया और वेंकटेश के साथ बॉबी मिश्रा व दामोदर गौड़ ने मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग खड़े हुए। इस मामले की शिकायत वेंकटेशन ने पुलिस थाना देहात में शिकायत की और आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की।
पुलिस ने वेंकटेश की रिपोर्ट पर बॉबी व दामोदर के विरूद्ध धारा 294,323,506,34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।