अशोक जैन की जमीन धोखाधडी से हडपी रितेश जैन ने, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि ओसवाल गली के एक युवक की जमीन को धर्मशाला रोड़ निवासी एक युवक ने फर्जी कागजातों के साथ फरियादी की जमीन को हड़प लिया।

इसकी जानकारी जब फरियादि को लगी तो वह कागजी दस्तावेज लेकर पुलिस थाना कोतवाली पहुंचा और धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

पुलिस ने धर्मशाला रोड़ निवासी युवक के विरूद्ध धोखाधड़ी की धारा 419,420,467,468 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के ओसवाल गली निवासी अशोक पुत्र प्रकाशचंद जैन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिजन व हिस्से की भूमि को धर्मशाला रोड़ निवासी रितेश पुत्र विपिन जैन उम्र 34 वर्ष ने धोखाधड़ी कर हड़प ली।

फरियादी अशोक जैन का आरोप है कि आरोपी रितेश ने उसे बताए बिना ही फर्जी तरीके से उसके हिस्से की जमीन खरीद ली। जब इस संबंध में अशोक को यह जानकारी लगी तो उसने पहले रितेश को समझाया लेकिन वह नहीं माने और अंतत: मामला पुलिस थाना पहुंच गया।

जहां पुलिस ने अशोक जैन की रिपोर्ट पर रितेश के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात बनाकर जमीन हड़पने के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!