शिवपुरी। शहर के बड़ौदी क्षेंत्र में हाइवें पर आज सुबह एक माचिस के बॉक्सों से भरे ट्रक में पास से निकल रहे ट्रक की रगड़ लगने से आग लग गई। घटना के दौरान ट्रक मेें माचिस होने के कारण तेज आग लगने लगी जिसके बाद ट्रक चालक ने ट्रक को पेड़ से टकराकर उसे रोक दिया।
इसी दौरान जैसे ही ट्रक में आग लगने की सूचना आसपास के लोगो को मिली तो लोग ट्रक में मौजूद माचिस के बॉक्सों को लूटने में लग गए। इधर कोतवाली पुलिस ाी मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंच गई और उसने फिर स्थिति संभाली और लोगो को तितर-बितर कर भगा दिया। मौके पर पहुंची दमकल ने ट्रक में लगी आग को जैसै-तैसे बुझाया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।