बदरवास पुलिस ने पकडा वाहनो से भरो ट्रक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास पुलिस ने बीती रात वाहन चैंकिग के दौरान एक मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में 10 भैसे और एक पड़ा था जिन्हें कम स्थान पर ठूस-ठूस कर लादा गया था। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराकर वाहन में मौजूद सभी 6 लोगो के खिलाफ पशू क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम बदरवास पुलिस थाने के सामने हाइवे पर वाहन चैंकिग कर रही थी। इसी दौरान पुिलस ने शिवपुरी से गुना की तरफ जा रहे एक ट्रक को रोककर उसकी पड़ताल की तो ट्रक में 10 भैसे व एक पड़ा मौजूद था।

पुलिस ने मवेशियों को मुक्क्त कराकर इस मामले में वाहन चालक लक्ष्मण कुमार जाटव सहित दौलत सिंह गुर्जर, कमल सिंह सौदिया, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, आत्माराम गुर्जर व हूकुम सिह गुर्जर निवासी जिला आगर शाजापुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!