शिवपुरी। बदरवास के ग्राम बसाई में वन भूमि पर विगत दिनो काम कर रहे एक वन आरक्षक के साथ उसी गांव में रहने वाले तीन लोगो ने जमकर मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद बीते रोज पुलिस ने तीनो के खिलाफ मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बसाई वीट में तैनात वन आरक्षक सुरेश(58) पुत्र बालचंद जैन 30 जून को वन भूमि में बीज बोने का काम कर रहा था। वन भूमि से कुछ दूरी पर आरोपी मेहरवान, धनपाल व जगदीश गुर्जर की जमीन मौजूद है।
तीनो ने वन आरक्षक से वन भूमि में उक्त बीज बोने से मना किया तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया और तीनो ने मिलकर आरक्षक के साथ मारपीट कर दी और पूरा बीज छीन लिया।
बाद में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने पीडि़त वन आरक्षक की शिकायत पर तीनो आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।