शिवपुरी। शहर के कोर्ट रोड़ पर जिला अस्पताल के पास नाले में आज शाम को एक अज्ञात शिशु का शव पड़ा मिला। शव के सिर को कुत्ते अपना निवाला बना चुके है। वही लावारिश शव को देखकर मौके पर सैकड़ो की सं या में लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई।
जबकि कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि शिशु के शव पर इंजेक्शन व ड्रिप लगाने वाला बेनुला हाथ में लगा हुआ मिला है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शिशु का अस्पताल में इलाज हुआ है।
हालांकि यह स्पष्ट नही हो पाया है कि शिशु किसका है और नाले में यह शिशु कैसे आया। कोतवाली प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।