शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मड़ीखेडा ढेम से शिवपुरी शहर के लिए पानी लाने की जलावर्धन योजना की समीक्षा कर स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर राजीव दुबे, पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुर्रेशी, अपर कलेक्टर जेडयू शेख, नगर पालिका सीएमओ कमलेश शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में सांसद सिंधिया ने जलावर्धन योजना के संबंध में विभागवार किए गए कार्यों की जानकारी ली और विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
बैठक में नगर पालिका सीएमओ ने जलावर्धन योजना के तहत अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया। इसके अलावा बैठक में सिंधिया ने सीवेज प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।