खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने शिवपुरी के कराते खिलाड़ी पलास समाधिया को दी बधाई

0
शिवपुरी। शिवपुरी के 15 वर्षीय कराते खिलाड़ी पलास समाधिया ने कैडेट वर्ग में लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय चैम्पियन का खिताब अर्जित कर जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी है।

खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया से आज टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल में पलास समाधिया ने भेंट कर उन्हें अर्जित उपलब्धि की जानकारी दी। खेल मंत्री ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में पलास को स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी पदक जीतकर प्रदेश का स मान बढ़ा रहे है। आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में 1 से 3 मई 2015 तक आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता (कैडेट/जूनियर अंडर 21) में कराते अकादमी के खिलाड़ी पलास समाधिया ने बालक वर्ग की कैडेट काता स्पर्धा के फायनल राउण्ड में तमिलनाडू के खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 अंकों से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता।

पलाश ने प्रतियोगिता के पांचों राण्ड में एक तरफा जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। पलास समाधिया कराते के मु य प्रशिक्षक जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में टी.टी.नगर स्टेडियम में प्रशिक्षणरत हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!