शिवपुरी। 6 माह पूर्व ग्राम नंदपुर में रहने वाले एक आदिवासी युवक की 15 वर्षीय लड़की को ग्राम गढऱौली निवासी गोपाल सिंह ठाकुर अपहरण करके ले गया था और पुलिस में रिपोर्ट करने पर लड़की के पिता को जान से मारने की धमकी देकर गया था।
इस धमकी के बाद से पिता ने तब से लेकर कुछ दिन पूर्व तक रिपोर्ट नही की लेकिन 5 मई को पीडि़त पिता ने अमोला थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने आज गुप्त सूचना पर नाबालिग को भौंती से बरामद कर लिया। आरोपी गोपाल उसे कई दिनो से भौंती में एक किराए के मकान में रखा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ-साथ हरिजन एक्ट के तहत बलात्कार का मामला भी दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।