शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि प्रशासन ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने के मामले में माधव चौक स्थिल एक पेट्रोल पंप को सील करने की काईवाई की है। प्रशासन की इस कार्रवाई से हाईकोर्ट की अवमानना भी हो गई है।
जानकारी के अनुसार बिना हेलमेट पेट्रोल देने के मामले में गुरूवार की शाम एसडीएम नीतू माथुर ने शहर के माधव चौक स्थित टोडरमल सिफारिश मल पेट्रोल पंप को सील करने की कार्रवाई की है। जबकि यह पूरी तरह से अवैध है। पेट्रोल एवं डीजल आवश्यक वस्तु के तहत आते हैं और हेलमेट के कारण उसका विक्रय बंद नहीं किया जा सकता। यह शहर में पेट्रोल की किल्लत पैदा करने का षडयंत्र भी कहा जा सकता है।
हाईकोर्ट ने किया आदेश को 6 अप्रैल तक स्थगित
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर सूबे के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के मुख्य सचिव और इंदौर के डीएम से उस सरकारी फरमान को लेकर बुधवार को जवाब तलब किया जिसके तहत पेट्रोल पंप पर ईंधन भराते वक्त दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया था।
याचिकाकर्ता वकील सौरभ मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति पीके जायसवाल और न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की पीठ ने उनकी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को 6 अप्रैल तक अपना जवाब पेश करने का आदेश दिया है। मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि बुधवार से दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल प प पर तभी ईंधन दिया जाएगा जब वे हेलमेट पहनकर प प पहुंचेंगे।
उन्होंने इस आदेश को जनहित याचिका के जरिए चुनौती दी है। उन्होंने कहाए श्मोटर व्हीकल एक्ट में इस बात का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है कि चालकों को पेट्रोल भराने के लिए प प पर अपनी गाड़ी खड़ी करते वक्त हेलमेट पहनना ही होगा। लिहाजा इस दौरान उन पर अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने का फ रमान थोपना प्रशासन की मनमानी दर्शाता है।
मिश्रा ने यह भी दलील दी कि अगर पेट्रोल प प मालिक वाहन चालकों के सामने अनिवार्य शर्त रखते हैं कि वे ईंधन भराते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तो यह आवश्यक वस्तु अधिनियम के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इस बीच, हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, के फरमान को उच्च न्यायालय में चुनौती दिए जाने के बाद जिला प्रशासन ने अपना यह विवादास्पद आदेश 6 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। अपर कलेक्टर दिलीप कुमार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रशासन वाहन चालकों को हेलमेट पहनने को प्रेरित करने के लिये अभियान चलायेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें
