NSUI के जिलाध्यक्ष बने पुनीत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। युवाओं के छात्र संगठन की महत्वपूर्ण इकाई एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पद पर पुनीत शर्मा निर्वाचित हुए। इस पद को प्राप्त करने में पुनीत को एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अमित शिवहरे का महत्वपूर्ण समर्थन मिला जिसके चलते वह चुनावी पद्वति से जिलाध्यक्ष के रूप में चुने गए।


गत दिवस ग्वालियर में संपन्न हुए एनएसयूआई के चुनाव में पुनीत शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए स्वयं अमित शिवहरे ने अथक प्रयास किए और अपने प्रयासों की सफलता में वह कामयाब रहे। जिलाध्यक्ष बनने पर पुनीत ने ना केवल प्रदेश महासचिव अमित शिवहरे का आभार व्यक्त किया वरन् आशवस्त किया कि वह एनएसयूआई छात्र संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगें इसके लिए प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन सर्वोपरि होगा।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बनने पर पुनीत को बधाई देने वालों में पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा, अरविन्द रावत, लक्ष्मण शर्मा, इरशाद पठान, आकाश यादव, रानू शर्मा, प्रताप गुर्जर, राजू धाकड़, आशीष भार्गव, राजकुमार गुर्जर, दीपेश समाधिया, दीपक शर्मा, आकाश शर्मा, रवि रावत, मोनू रावत, संतोष रावत, सोनू रावत एवं समस्त एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!