शिवपुरी। कल देहात थाना क्षेत्र रूधावली में नाबालिग का पिछले 2 माह से डरा धमकाकर बलात्कार करने वाला आरोपी एसएएफ का जवान है। बताया गया है कि उक्त जबान मुरैना में परस्थ है।
पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ धारा 376 भादवि सहित 3/4 लैगिंग अपराधों से बालक-बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम 2012-3,2,5 हरिजन अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी जवान फरार बताया जा रहा है।
विदित हो कि कल रविवार की सुबह 16 वर्षीय बालिका को कल सुबह एएसएफ का जवान रवि दांगी अपने साथ लुधावली में स्थित अपने घर पर ले गया जहां उसके साथ बलात्कार कर दिया। घटना की जानकारी पीडि़त बालिका ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पीडिता ने पुलिस को बताया है कि उक्त आरोपी पिछले 2 माह से परिवार वालो को जान से मारने की धमकी देकर पीडिता का बलात्कार कर रहा था। जब भी वह शिवपुरी आता था तब वह बालिका के साथ बलात्कार करता था।
उक्त आरोपी रवि 26 बटालियन गुना में पदस्थ है और हाल ही में बटालियन के साथ मुरैना में स्थानांतरित हुआ था और वहां से अवकाश लेकर वह विगत दिवस शिवपुरी आया था और कल सुबह उसने यह घटना कारित कर दी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।