बुलैरो ने उडाई मोटरसाईकिल, एक की मौत, एक घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के फोरलाइन हाइवे पर आज सुबह एक बुलेरो वाहन की टक्कर से बाइक चालक रामअवतार पुत्र जगन्नाथ गुर्जर निवासी सुरवाया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गं ाीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक राजेन्द्र दिनकर पुत्र अ िबका प्रसाद शिवपुरी  के खिन्नी नाके का रहने वाला है और वन आरक्षक के पद पर पदस्थ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम हाउस पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामअवतार और राजेन्द्र दिनकर आज सुबह साढ़े 7 बजे सुरवाया पर फोरलाइन से शिवपुरी की ओर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमए 9513 से आ रहे थे तभी शिवपुरी की ओर से तेज गति से आ रहे एक बुलेरो वाहन ने सामने से टक्कर मार दी जिससे रामअवतार की मौके पर मौत हो गई जबकि राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!