2 साल पूर्व सुल्तानगढ़ फॉल पर लूट करने वाला पकडा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। इंदार पुलिस ने कल दो वर्ष पूर्व अलावदी रोड पर की गई लूट के आरोपी को गिर तार कर लिया है। उक्त आरोपी ने सुभाषपुरा के सुल्तानगढ़ फॉल पर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वहां से सैलानियों को लूटा था जिनमें से दो को सुभाषपुरा पुलिस ने गिर तार किया था जबकि दो आरोपी फरार थे जिनमें से एक आरोपी शेर सिंह पुत्र चंदन सिंह लोधी को कल इंदार पुलिस ने गिर तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिस बर 2013 में अरविंद ओझा पुत्र कोमल ओझा निवासी गुहासा को अलावदी रोड पर चार अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया था जिसमें बदमाशों ने मोटरसाइकिल और उसके पर्स में रखे 800 रूपये लूटे थे जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी।

जिसमें से एक आरोपी शेर सिंह लोधी निवासी सूरजपुरा पिछोर को कल पुलिस ने पकड़ लिया और उससे पूछताछ की तो उसने लूट करना स्वीकार किया, वहीं उसने पुलिस को बताया कि सुभाषपुरा के सुल्तानगढ़ फॉल पर सैलानियों को उसने अपने तीन मित्रों के साथ लूट की जिनमें से दो मित्र विक्की उर्फ अजय तोमर निवासी वीरपुर ग्वालियर और दीपू जाट को सुभाषपुरा पुलिस ने गिर तार कर लिया था।

पुलिस ने पकड़े गये आरोपी से उसके तीसरे मित्र की जानकारी चाही तो उसने उसके नाम का खुलासा नहीं किया जिस कारण पुलिस उससे पूछताछ में लूटी गई बाइक  का भी उसने कोई सुराग नहीं दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!