नाबालिग से प्यार, बदले में FIR

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछोर अनुविभाग के अंतर्गत खोड ग्राम में रहने वाली एक नाबालिग लडकी को पिछले दिनो उसी गांव का एक लडका भगा ले गया। पुलिस ने लडकी बरामद कर आरोपी पर अपहरण और बलात्कार करने का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक खोड़ निवासी देवेन्द्र पुत्र खलक सिंह तोमर 2 मार्च को उसी के पड़ौस में रहने वाली एक 16 वर्ष की लड़की को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। 

आरोपी व लड़की एक माह तक कोटा राजस्थान में रहे इसके बाद पुलिस ने एक सूचना पर दोनो को वहां से बरामद कर लिया। 

पुलिस ने जब लड़की व परिजनो के बयान लिए तो लड़की ने खुद के साथ आरोपी द्वारा बलात्कार करने की शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। और आरोपी जेल भेजने की कार्रवाई की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!