शिवपुरी। करैरा तहसील के निचरौली ग्राम में रहने वाले एक युवक की आज दोपहर को एक लोडिग़ वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल करते हुए वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
निचरौली निवासी इन्द्रपाल(25)पुत्र सोनी प्रजापति आज दोपहर करीब 3 बजे अपने गांव के पास से बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक लोडिंग वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।