लाल लटटू की जुगाड में भाजपा के नेता, चरण-शरण की राजनीति शुरू

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की समाप्ति के पश्चात अब शीघ्र ही प्रदेशभर में निगम मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की नियुक्ति होने के आसार हैं। लाल बत्ती पाने की महत्वाकांक्षा में सूत्र बताते हैं कि जिले के कई वरिष्ठ भाजपाई भी सक्रिय हैं, लेकिन मण्डलों में किसे नियुक्ति मिलेगी इसका फैसला बताया जाता है कि प्रदेश संगठन करेगा।

हालांकि जिले के संगठन मंत्रियों से नियुक्ति के पात्र भाजपाइयों के नाम मांगे जा रहे हैं। इनमें वे वरिष्ठ भाजपाई शामिल हैं जिन्हें पात्र होने के बाद भी किसी कारण से विधायक, नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकिट नहीं मिला। जातिगत समीकरणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। इसके लिए भाजपाइयों द्वारा अपने-अपने गॉड फादर के माध्यम से लॉबिंग भी कराई जा रही है।

मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में जिले के तीन वरिष्ठ भाजपाइयों को निगम मण्डलों में नियुक्ति के बहाने लाल बत्ती लगाने की पात्रता मिली थी। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत बीज निगम के उपाध्यक्ष, वहीं माधवसिंह दांगी पाठ्यपुस्तक निगम तथा पिछोर के ओमप्रकाश गुप्ता शिक्षा मिशन के उपाध्यक्ष बनाये गये थे। इस बार भी सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि निगम मण्डलों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिला स्तर पर पार्टी के संगठन मंत्रियों से नाम मांगे गये हैं, हालांकि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रदेश स्तर की इन नियुक्तियों में जिला संगठन को दूर रखा जाता है और प्रदेश संगठन एक-एक कार्यकर्ता से परिचित है इसीलिए वह स्वयं निर्णय लेता है। प्रदेश संगठन मंत्री जिले के संगठन मंत्रियों से फीडबैक लेते हैं।

लाल बत्ती की दौड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, पूर्व विधायक रमेश खटीक, नरेन्द्र बिरथरे, ओमप्रकाश खटीक आदि पर नजर रखी जा रही है। इनमें से ओमप्रकाश खटीक करैरा से चुनाव हार गये थे और उन्हें रमेश खटीक का टिकिट काटकर टिकिट दिया गया था जबकि पूर्व  विधायक नरेन्द्र बिरथरे केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के खेमे के माने जाते हैं और उनके काफी विश्वासपात्र हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रति निष्ठावान हैं। वह पहले भी बीज निगम के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और जिलाध्यक्ष पद के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इस कारण उन्हें समायोजित किये जाने की संभावना है। इनके अलावा जिले के कई युवा नेता भी अपने लिये लॉबिंग कर रहे हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!